आज हम इंटरनेट पर यूट्यूब विडियो का व्यूज (views), सब्सक्राइबर या फॉलोअर्स इत्यादि मिलियन, बिलियन में लिखा हुआ देखते हैं. साथ साथ हमें न्यूज़ भी मिलते रहता है कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी के पास इतने बिलियन रुपए हैं? अंबानी के पास इतने बिलियन रुपए हैं. तो हमारे मन में एक सवाल उठते रहता है कि एक बिलियन में आखिर कितने रुपए होते हैं?
तो आज हम इस पोस्ट में बहुत ही सरल और सीधे तरीके से समझेंगे कि एक बिलियन में कितने रुपए होते हैं. साथ साथ हमने आपके लिए टॉप 10 भारतीय बिलेनियर ( Top 10 Indian Billionaire) का लिस्ट भी जोड़ दिया है. इसको ( एक बिलियन में कितने रुपए होते हैं ) समझने के लिए, सबसे पहले हम यह समझेंगे कि हम गिनती कैसे करते हैं ? अगर सीधी भाषा में बात करें तो कब हमें हजार, लाख, करोड़ और अरब का उपयोग करना है और कब हमें मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन का उपयोग करना है। तो आइए से ध्यान से समझते हैं.
गिनती गिनने के तरीके
Contents
किसी भी गिनती या संख्या को गिनने के लिए हमारे पास 2 तरीके होते हैं. पहले तरीके की बात करें तो वह है भारतीय अंक प्रणाली (Indian System of Counting) के द्वारा और दूसरे तरीके की बात करें तो वह अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली (International System of Counting) के द्वारा यहां पर हम दोनों तरीके को ध्यान से समझने वाले हैं। जिससे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि एक बिलियन में कितने रुपए होते हैं.
भारतीय अंक प्रणाली (Indian System of Counting)
संख्या | कोमा के साथ | Place | स्थान | Period |
पीरियड |
1 | 1 | Ones | इकाई | Ones | इकाई |
10 | 10 | Tens | दहाई | Ones | इकाई |
100 | 100 | Hundred | सैंकड़ा या सौ | Ones | इकाई |
1000 | 1,000 | Thousand | हजार | Thousand | हजार |
10000 | 10,000 | Ten Thousand | दस हजार | Thousand | हजार |
100000 | 1,00,000 | Lakhs | लाख | Lakh | लाख |
1000000 | 10,00,000 | Ten Lakh | दस लाख | Lakh | लाख |
10000000 | 1,00,00,000 | crore | करोड़ | Crore | करोड़ |
100000000 | 10,00,00,000 | Ten Crore | दस करोड़ | Crore | करोड़ |
1000000000 | 1,00,00,00,000 | Arab | अरब | Arab | अरब |
10000000000 | 10,00,00,00,000 | Ten Arab | दस अरब | Arab | अरब |
100000000000 | 1,00,00,00,00,000 | kharab | खरब | Kharab | खरब |
1000000000000 | 10,00,00,00,00,000 | Ten Kharab | दस ख़रब | Kharab | खरब |
आप उपर टेबल में देख रहे है की Ones वाले पीरियड में 3 प्लेसेस है इकाई, दहाई और सैकड़ा है और बाकी जितने भी पीरियड है उसमे 2-2 प्लेसेस है. जैसे thousands वाले पीरियड में 2 प्लेसेस है हजार और दस हजार इस तरह से बाकी सभी पीरियड में भी 2 -2 places रहेंगे. ये पीरियड आपको कोमा लगाने में मदद करता है. भारतीय गिनती प्रणाली के अनुसार हम संख्या में पहला कोमा तीन अंको के बाद लगाते है और फिर दो दो अंको के बाद, चलिए कुछ उदाहरण से समझते हैं।
उदहारण संख्या 01
एक संख्या लेते हैं 99876543210, अब आप इस संख्या को भारतीय संख्या प्रणाली के अनुसार इसे पढ़ें. तो आप देख पा रहे हैं कि इसे पढ़ना कितना कठिन हो रहा है। अब हम इस संख्या को भारतीय प्रणाली के अनुसार कोमा (comma) लगाकर पढ़ते हैं.
कोमा लगाने के बाद हमारा संख्या (99876543210) कुछ इस तरह से दिखेगा. 99,87,65,43,210 अब आप इस संख्या ( 99,87,65,43,210) को आसानी से कुछ इस तरह से पढ़ सकते है :- निनानवे अरब सताशी करोड़ पैंसठ लाख तेतालिश हजार दो सौ दस ( Ninety Nine Arab Eighty Seven Crore Sixty Five Lakh Forty Three Thousand Two hundred Ten). आपने देखा कि पहला कोमा 3 अंकों के बाद और फिर बाकी सभी कोमा 2 – 2 अंक के बाद दिए गए हैं.
उदहारण संख्या 02
875123350799 – 8,75,12,33,50,799 ( कोमा लगाने के बाद ) – आप इस संख्या को भारतीय प्रणाली के अनुसार कुछ इस तरह से पढ़ सकते है :- आठ खरब पछतर अरब बारह करोड़ तेतीश लाख पचास हज़ार सात सौ निनानवे ( Eight Kharab Seventy Five Arab Twelve Crore Thirty Three Lakh Fifty Thousand Seven Hundred Ninety Nine ).
उदहारण संख्या 03
1000000000 – 1,00,00,00,000 ( कोमा लगाने के बाद ) – आप इस संख्या को भारतीय प्रणाली के अनुसार कुछ इस तरह से पढ़ सकते है – एक अरब ( one arab) इस तरह आप किसी भी संख्या को भारतीय अंक प्रणाली के अनुसार लिख सकते हैं, बोल सकते हैं या पढ़ सकते हैं.
अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली ( International System of Counting )
Number | कॉमा के साथ | places | स्थान |
पीरियड |
1 | 1 | Ones | इकाई | इकाई |
10 | 10 | Tens | दहाई | इकाई |
100 | 100 | Hundred | सौ | इकाई |
1000 | 1,000 | thousand | हजार | हजार |
10000 | 10,000 | ten thousand | दस हजार | हजार |
100000 | 100,000 | hundred thousand | सौ हजार | हजार |
1000000 | 1,000,000 | million | मिलियन | मिलियन |
10000000 | 10,000,000 | ten million | दस मिलियन | मिलियन |
100000000 | 100,000,000 | hundred million | सौ मिलियन | मिलियन |
1000000000 | 1,000,000,000 | billion | बिलियन | बिलियन |
10000000000 | 10,000,000,000 | ten billion | दस बिलियन | बिलियन |
100000000000 | 100,000,000,000 | hundred billion | सौ बिलियन | बिलियन |
1000000000000 | 1,000,000,000,000 | trillion | ट्रिलियन | ट्रिलियन |
आप ऊपर दिए गए अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली टेबल में देख सकते हैं कि इसमें सारे periods में तीन-तीन places है। जैसे ones वाले period में हमें इकाई, दहाई और सैकड़ा मिलता है । हजार वाले period में हमें हजार, दस हजार और सौ हज़ार मिलता है। इस तरह सारे पीरियड में 3 – 3 प्लेसेस रहते हैं। ये पीरियड आपको कोमा लगाने में मदद करता है जिससे हमें किसी भी संख्या को गिनती करने में आसानी हो जाती है। अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली के अनुसार किसी भी संख्या में तीन तीन अंकों के बाद कोमा लगाया जाता है। चलिए कुछ उदाहरण से इसे समझते हैं।
उदाहरण संख्या 01
99876543210 – 99,876,543,210 ( अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के अनुसार कोमा लगाने पर ) – अब आप इस संख्या को अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के अनुसार कुछ इस तरह से पढ़ सकते हैं :- नीनानवे बिलियन आठ सौ छेहतर मिलीयन पांच सौ तेतालिश हज़ार दो सौ दस ( Ninety Nine Billion Eight hundred seventy Six million five hundred forty three thousand two hundred ten).
उदाहरण संख्या 02
875123350799 – 875,123,350,799 : अब आप इस संख्या को अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के अनुसार कुछ इस तरह से पढ़ सकते हैं :- आठ सौ पछत्र बिलियन एक सौ तेयिश मिलियन तीन सौ पचास हज़ार सात सौ नीननवे ( Eight hundred seventy five Billion One hundred twenty three Million three hundred fifty Thousand Seven hundred ninety Nine).
उदाहरण संख्या 03
1000000000 – 1,000,000,000 :- आप इस संख्या को भी अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के अनुसार कुछ इस तरह से पढ़ सकते हैं :- एक बिलियन (one billion) इस तरह से आप किसी भी संख्या को अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली के अनुसार पढ़ सकते हैं,लिख सकते हैं या बोल सकते हैं.
एक बिलियन में कितने रुपए होते हैं
सीधी सीधी बात में बोलूं तो एक बिलियन में एक अरब रुपए होते हैं. अगर आप समझना चाहते हैं कैसे? तो अब नीचे दिए गए टेबल को ध्यान से देख सकते हैं। यहां तक कि ऊपर उदाहरण से भी आपको पता चल जाएगा. जैसे एक संख्या लेते हैं :- 1000000000 इस संख्या को आपको दोनों प्रणाली के साथ पढ़ना है भारतीय अंक प्रणाली के साथ भी और अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली के साथ है.
तो आइए पढ़ते हैं. 1000000000 = 1,00,00,00,000 = एक अरब ( भारतीय अंक प्रणाली के अनुसार पढ़ने पर ) 1000000000 = 1,000,000,000 = एक बिलियन ( अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली के अनुसार पढ़ने पर ) तो अगर आप ध्यान से देखें तो, संख्या हमारा एक ही है. बस केवल अंतर है तो पढ़ने के तरीके का हम एक ही संख्या को 2 तरीके से यहां पर पढ़ रहे हैं. पहली बार भारतीय अंक प्रणाली के अनुसार तो दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली के साथ पढ़ रहे हैं.
इस कारण 1000000000 = 1,00,00,00,000 = एक अरब = 1,000,000,000 = एक बिलियन एक बिलियन = एक अरब अब आप नीचे दिए गए टेबल को ध्यान से देखें । इससे आपको पता चलेगा कि एक ही संख्या को 2 तरीके से कैसे बोल सकते हैं या पढ़ सकते हैं या लिख सकते हैं। साथ-साथ आपके सारे कंफ्यूजन मिलियन, बिलियन, करोड़, अरब को कब उपयोग करना है वो भी दूर हो जाएगा.
भारतीय प्रणाली | भारतीय प्रणाली | अंतराष्ट्रीय प्रणाली | अंतराष्ट्रीय प्रणाली | |||
संख्या | स्थान | कॉमा के साथ | स्थान |
कॉमा के साथ |
||
1 | इकाई | 1 | इकाई | 1 | ||
10 | दहाई | 10 | दहाई | 10 | ||
100 | सैंकड़ा या सौ | 100 | सौ | 100 | ||
1000 | हजार | 1,000 | हजार | 1,000 | ||
10000 | दस हजार | 10,000 | दस हजार | 10,000 | ||
100000 | लाख | 1,00,000 | सौ हजार | 100,000 | ||
1000000 | दस लाख | 10,00,000 | मिलियन | 1,000,000 | ||
10000000 | करोड़ | 1,00,00,000 | दस मिलियन | 10,000,000 | ||
100000000 | दस करोड़ | 10,00,00,000 | सौ मिलियन | 100,000,000 | ||
1000000000 | अरब | 1,00,00,00,000 | बिलियन | 1,000,000,000 | ||
10000000000 | दस अरब | 10,00,00,00,000 | दस बिलियन | 10,000,000,000 | ||
100000000000 | खरब | 1,00,00,00,00,000 | सौ बिलियन | 100,000,000,000 | ||
1000000000000 | दस ख़रब | 10,00,00,00,00,000 | ट्रिलियन | 1,000,000,000,000 |
एक बिलियन डॉलर में कितने रुपए होते हैं
यहां पर हमारा प्रश्न है की एक बिलियन डॉलर में कितने रुपए होते हैं? तो सबसे पहले हम डॉलर का वर्तमान रेट को पता करेंगे। डॉलर का रेट समय के अनुसार आगे – पीछे या थोड़ा बदलते भी रहता है तो आप इसे ध्यान में रखना.
तो अभी एक डॉलर भारतीय 76 रूपया के बराबर है। इस तरह एक बिलियन डॉलर में हमारा 76 बिलियन रुपया हो जाएगा.
एक डॉलर = 76 रूपया एक बिलियन डॉलर = 76 बिलियन रूपया बिलियन हमारा अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली में आता है तो अगर आप इसे भारतीय अंक प्रणाली में बदलेंगे तो एक बिलियन में एक अरब होता है जो कि आपने ऊपर भी देखा.
एक बिलियन रूपया = एक अरब रूपया 76 बिलियन रूपया = 76 अरब रूपया अब आप एक बार फिर से एक साथ समझ लें. एक डॉलर = 76 रूपया एक बिलियन डॉलर = 76 बिलियन रूपया एक बिलियन डॉलर = 76 बिलियन रूपया = 76 अरब रूपया इस तरह से 1 बिलियन डॉलर में 76 अरब रुपया होगा.
टॉप टेन इंडियन बिलेनियर (Top 10 Indian Billionaire)
तो आइए देखते हैं भारत के 10 सबसे अमीर आदमी, जिनके पास अरबों डॉलर की संपत्ति है.
- गौतम अडानी :- 112.6 अरब डॉलर
- मुकेश अंबानी :- 100.0 अरब डॉलर
- शिव नादर :- 28.7 अरब डॉलर
- साइरस पूनावाला :- 25.8 अरब डॉलर
- राधाकिशन दमानी :- 20.2 अरब डॉलर
- सावित्री जिंदल :- 19.9 अरब डॉलर
- लक्ष्मी मित्तल :- 18.2 अरब डॉलर
- कुमार बिड़ला :- 17.5 अरब डॉलर
- दिलीप सांघवी :- 16.3 अरब डॉलर
- सुनील मित्तल :- 15.3 अरब डॉलर
दोस्तों आशा करता हूं कि आपको अपने प्रश्न एक बिलियन में कितने रुपए होते हैं? का उत्तर मिल गया होगा साथ-साथ इस पोस्ट में हमने आपके लिए एक बिलियन डॉलर में कितने रुपए होते हैं? वो भी बताया है और टॉप टेन इंडियन बिलेनियर लिस्ट को भी शामिल किया है. इसमें हमने बहुत ही सीधे और आसान तरीके से आप को समझाने का प्रयास किया है लेकिन अभी भी अगर कोई संदेह हो तो आप कमेंट कर पूछ सकते हैं.