हमारे देश में new passport होना अपने आप में बड़ी बात है ऐसे में लोग passport document, type और status के बारे में कोई सोचता ही नहीं लेकिन अब ऐसा नहीं है. धीरे-धीर passport एक common identity card हो रहा है और कोई चाहता है की उसका भी एक passport हो. इसलिए हम सभी को ये जानना बहुत जरुरी है की ECR & Non-ECR Passport क्या है? ECR और Non ECR category के लिए कैसे अप्लाई करते है और new passport registration कैसे करना है? इसके लिए आपको कितना fee देना होगा.
जैसे Vote देने के लिए Voter ID card जरुरी है, राशन के लिए राशन कार्ड जरुरी है. उसी तरह India से किसी दुसरे देश यानि abroad जाने के लिए Passport होना जरुरी है.
यहाँ पर 2 types passport होते है, ECR full form Emigration Check Required और Non-ECR full form Emigration Check Not Required और इन दोनों के अपने अलग-अलग requirements और benefits होते है जिनके बारे में विस्तार से बात करेंगे.
WECR & Non-ECR Passport Full Form In Hindi
पासपोर्ट क्या है? इसके बारे में आप सभी जानते है की यह International identity card है जो की India से बाहर किसी दुसरे देश में जाने के लिए जरुरी होता है. इसके use, requirement और features के हिसाब से इन्हें दो category में बाटा गया है.
- ECR का full form होता है Emigration Check Required
- Non-ECR का full form होता है Emigration Check Not Required
1. ECR Passport क्या है?
अगर किसी व्यक्ति को India से बाहर किसी दुसरे देश जाना है और वह passport के लिए apply करता है. तो ऐसे में अगर वह 10वी पास नहीं है या document submit करते समय 10वी mark-sheet & certificate को नहीं लगते है.
तो ऐसे में जो पासपोर्ट बनता है उसे Emigration Check Required or ECR passport कहते है. इस तरह के पासपोर्ट के लिए इमिग्रेशन ऑफिसर की जरुरत होता है India से बाहर जाने के लिये.
Indian passport ECR countries – Afghanistan, Bahrain, Indonesia, Iraq, Jordan, Kingdom of Saudi Arabia, Kuwait, Lebanon, Libya, Malaysia, Oman, Qatar, Sudan, Syria, Thailand, United Arab Emirates, South Sudan, and Yemen.
2. Non-ECR or ECNR Passport क्या है?
ठीक ECR का उल्टा अगर कोई व्यक्ति 10वी पास है और वह new passport application form भरता है और apply करता है. उसका पासपोर्ट automatic Immigration Check Not Required or ECNR category में आ जाता है. लेकिन अगर व्यक्ति अपने 10वी class के बारे में इनफार्मेशन नहीं देता है तो उसका पासपोर्ट ECR category में चला जायेगा.
ECR और ECNR Passport में क्या अंतर है?
India ही नहीं किसी एक देश से दुसरे देश जाने के लिए कोई ना कोई कारण जरुर होता है, कोई पढाई करने के लिए जाता है या फिर इलाज या घूमने के लिए जाता है इस तरह के कारण से दोनों ECR और ECNR passport में कोई अंतर नहीं होता है दोनों सामान्य रूप से काम करते है.
लेकिन अगर कोई व्यक्ति India से किसी दुसरे देश काम, पैसा कमाने के purpose जाना चाहते है. तो इसके लिए दोनों पासपोर्ट अपना अलग-अलग महत्व होता है. अगर आपके पास ECR है तो आपको विदेश जाने के लिए Office Of Protector Of Emigrants से क्लीयरेंस लेना होगा और जिस देश जा रहे है वहा के Office Of Protector Of Emigrants से क्लीयरेंस लेना होगा.
लेकिन अगर आपके पास ECNR category का पासपोर्ट हो तो आपको किसी भी तरह का क्लीयरेंस लेने की जरुरत नहीं है आप ऊपर दिए गए 18 (संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरी,न मलेशिया, लीबिया, जॉर्डन ,यमन ,सूडान, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, इराक, लेबनान, थाईलैंड, ओमान या सीरिया) देशो में ही नहीं दुनिया किसी भी देश में बिना क्लीयरेंस लेने की जरुरत नहीं पड़ेगा.
New Passport के लिए Online Apply कैसे करे?
एक समय था की जब आप new passport registration और issue करने के लिए महीनों लग जाते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है online घर बैठे कोई भी new fresh passport application form submit कर सकता है और अपने हिसाब से verification center select करके 10 days के अन्दर new Indian passport issue करा सकते है.
इसके लिए कुछ basic जरुरी जानकारी है जो आपको apply करने से पहले आपको पता होना चाहिए ताकि form भरते समय आपको प्रॉब्लम ना हो इसके लिए ये जरुरी डाक्यूमेंट्स चाहिए.
Basic Requirements:
- Date of Birth proof (Aadhaar Card) or Birth certificate.
- Photograph के साथ Identity proof.
- Residence Id proof
- Proof of nationality
Fee Payment:
- Credit/Debit Card (MasterCard and Visa)
- Internet Banking (State Bank of India (SBI) and Associate Banks only)
- SBI Bank Challan
Step to apply for an Indian passport:
नए पासपोर्ट के लिए apply करने के Online 7 step process हैं जिसको पूरा करने के बाद आप का appointment schedule हो जायेगा और आप passport Seva Kendra जाकर verification करा सकते है.
STEP. 1 Registration:
यह सबसे important step क्योकि अगर किसी व्यक्ति को fresh passport के लिए apply करना है तो उसको सबसे पहले https://portal2.passportindia.gov.in/ website पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. ध्यान रहे सभी information बिलकुल सही submit करे.

STEP. 2 Login:
जैसे आपका registration पूरा होगा उसके साथ आपको एक User login detail मिलेगा जिसे दर्ज करके आपको लॉग इन करना होगा.
STEP. 3 Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport:
अब आप main dashboard में आ गए है जहा से आपको नए पासपोर्ट के बारे में जानकारी देना होगा जैसे की कितने page का passport होगा, तत्काल या रेगुलर के लिए apply कर रहे है.
STEP. 4 Submit Form:
इस स्टेप में आपका form complete हो जायेगा आप एक बार re-check करके form को submit कर सकते है. यहाँ पर आपको जरुरी document और photo upload कर सकते है.
STEP. 5 Pay and Schedule Appointment
Form submit करने के बाद आप fee pay कर सकते है और अपने nearest location वाले पासपोर्ट सेवा केंद्र पर appointment schedule कर सकते है.
STEP. 6 Print Application Receipt
Payment करने के बाद आप पूरे application को जरुर print कर ले क्योकि यह वेरिफिकेशन के समय काम आयेगा.
STEP. 7 Visit Passport Seva Kendra(PSK)
जब आप passport form को online submit कर देते है और आप एक appointment schedule कर लेते है तो आपको अपने गांव या शहर के नजदीकी PSK center पर जाना होगा तय date पर जो की आपको form submit करते समय मिल गया होगा.
तय समय पर और date पर जब आप passport seva kendra पहुंचते है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे की,
- अपने जो भी documents online भरते समय select किये है वो सभी आपके पास original और self attested photocopy के साथ होना चाहिए
- Aadhaar card आपके पास original होना चाहिए जो की post के माध्यम से आपके घर पर आया है.
- अगर आप Non-ECR के लिए apply किये है तो आपके पास कम से कम high school certificate होना चाहिए original copy.
जब आप PSK जाते है तो आपको A,B और C तीन verification process से गुजरना होता है.
सबसे पहले आपको A desk पर भेजा जाता है जहा पर आपका एक Photo खींचा जाता है आपके document और form को check किया जाता है और अगर अगर आप SMS alert या cover लेना चाहते है तो आपको 450 रुपये pay करने होंगे जिसमे 50 रुपये SMS alert और 400 रुपये cover के लिए होता है. यह process complete होने के बाद आपको B desk पर भेजा जाता है.
PSK B desk पर बस आपके original document check किये हैं और फिर आपको C desk पर भेजा जाता है जहा पर एक फिर से आपके सभी information को और document को check किया जाता है फिर आपको verification मिल जाता है और आप घर जा सकते है.
अब आपको finally अपने नजदीकी पासपोर्ट office जाना होगा जहा पर वेरिफिकेशन के बाद आपको 10 दिन पासपोर्ट घर पर मिल जायेगा.
पासपोर्ट को ECR से Non-ECR में कैसे बदले?
सारी जानकारी देखने के बाद आप को ये पता चल गया होगा की ECR passport की value Non-ECR से कम होता है. जब आप कही पर विदेश यात्रा करोगे तो आपको प्रॉब्लम होगा इसलिए अगर आप अपने पासपोर्ट की केटेगरी अपडेट करा लेते है. तो आप एमिग्रेशन के प्रॉब्लम से बच सकते है और आपको विदेश यात्रा करने में प्रॉब्लम भी नहीं होगा.
इसके लिए आपको बस हाई स्कूल और उससे ऊपर की डिग्री हासिल करना होगा फिर आप सेवा केंद्र से जाकर अपने पासपोर्ट के नए अपडेटेड कॉपी के लिए रिक्वेस्ट कर सकते है.
इसके लिए आपको ऑनलाइन डेट बुक कराना होगा फॉर्म भर कर जिसमे आपको एक पॉइंट का ध्यान रखना है फॉर्म भरते समय
Non-ECR category वाले ऑप्शन पर आपको YES टिक करना है ताकि आपको ऑफिस में जाकर प्रॉब्लम ना हो.
ध्यान रखे इसके लिए जरुरी सभी डाक्यूमेंट्स के फोटोकॉपी और ओरिजिनल कॉपी होना चाहिए तभी आप सेवा केंद्र जाये वरना आपको नेक्स्ट डेट पर जाना होगा.
पासपोर्ट कितने दिन में बन जाता है?
पासपोर्ट बनाने की प्रकिया काफी फ़ास्ट हो गया है. जिसे दिन आप नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते है उसके 5 से 10 दिन बाद यह बन जाता है. इंडियन पोस्ट के माध्यम से यह घर पर आ जाता है. ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा वेबसाइट से अप्लाई करने के बाद, आपको नजदीकी सेवा केंद्र पर जाना होगा जहा पर डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होता है.
इसके बाद प्रोसेस शुरू होता है, बैकग्राउंड चेक के लिए लोकल पुलिस आपके घर तक पूछताछ के लिए आ सकती है. उसके जब पुलिस अपने वेरिफिकेशन सबमिट कर देते है. उसके बाद केवल प्रिंटिंग और कोरियर का काम बचता है.
तत्काल पासपोर्ट कितने दिनों में बनेगा
पासपोर्ट बनाने में कितना खर्च आता है?
नया पासपोर्ट बनवाने में आज के समय 1500 रुपये लगते है 32 पेज का बनवाने के लिए और अगर 60 पेज का चाहिए तो इसके लिए 2000 रुपये लगते है. इसके साथ फ़ास्ट और एमजेन्सी काम के लिए यह 4500 रुपये में बनाया जाता है.
पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है?
पासपोर्ट किसी देश के सरकारी दस्तावेज होता है किसी एक व्यक्ति का जो की व्यक्ति के विदेश जाने पर आइडेंटिटी प्रूफ की तरह काम करता है. वही वीजा एक अस्थाई दस्तावेज है जो की किसी एक देश द्वारा दिया जाता है. वीजा को एक अनुमति पत्र मान सकते है जो की किसी देश में रहने की अनुमति देता है.
दोस्तों, उम्मीद है आपको ECR & Non-ECR Passport क्या है? के बारे में सभी जरुरी जानकारी मिल गया हो और आप अपने New passport application form को online आराम से भर सके हो. अगर अपने किसी देश जाने के बारे में सोचा है तो उसके लिए केवल पासपोर्ट ही काफी नहीं है आपको बहुत से external affairs policies के बारे में जानना बहुत जरुरी है जिसकी जानकारी आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र पर मिल सकता है.

