Mi A1 Vs Redmi Note 5 Pro : कौन सा phone ख़रीदे?
नमस्कार दोस्तों, अभी-अभी India में Xiaomi Redmi note 5 और Redmi Note 5 Pro launch हुआ है और यह 22-02-2018 Mi Flash Sale के मिलना भी start हो जायेगा. लेकिन phone book करने से पहले जरा “Xiaomi Mi A1 Vs Redmi Note 5 Pro Full Comparison in Hindi” के बारे में जान लेते है. ताकि हमें पता चले की इस बार mi ने क्या बेहतर दिया है और हमें Mi a1 buy करना बेहतर रहेगा या redmi note 5 pro.
वैसे तो इस बार Xiaomi ने एक साथ दो phone लांच किये है Redmi note 5 और redmi note 5 pro, लेकिन इस समय Dual Camera trend में चल रहा है. तो ऐसे में customers का झुकाव note 5 pro की तरफ ज्यादा होगा. Redmi note 5 Full Specifcation के बारे में phone लांच होने के बाद ही हमने बात किया था.
Xiaomi mi a1 Android one phone बहुत पहले ही mi ने लांच किया था और इस समय यह Under 15000 Mobile की list में सबसे Top पर है और अभी फिर mi का एक और Under 15000 Phone redmi note 5 pro लांच हो गया है. ऐसे में हमें phone buy करने में ये Confusion हो जाता है की कौन ज्यादा बेहतर है और Buy करने के बाद किस्मे ज्यादा बेहतर Performance मिलेगा. मैंने यहाँ पर “Xiaomi Mi A1 Vs Redmi Note 5 Pro Full Comparison” किया है और साथ reason भी बताया है की कौन किसमे ज्यादा Best है.
Mi A1 Vs Redmi Note 5 Pro Full Comparison in Hindi:
हम यहाँ पर mi a1 4GB variant और redmi note 5 Pro, 4GB variant के साथ comparison करेंगे क्योकि दोनों का Price Same है और दोनों ही Dual Camera phone है.
- mi a1 Price: 13,999
- Redmi note 5 pro price: 13,999
Processor: जब भी कोई New Phone buy करने जाते है तो हम सबसे पहले उसके processor को check करते है. Redmi note 5 pro में Snapdragon 636 octa core processor दिया है और mi a1 में Snapdragon 625 octa core processor दिया है. तो इससे साफ पता चलता है की note 5 pro का प्रोसेसर ज्यादा बेहतर है.
Redmi Note 5 Pro | Xiaomi M1 A1 |
Qualcomm SDM636 Snapdragon 636 Octa-core 1.8 GHz Kryo 260 Adreno 509 |
Octa-core Snapdragon 625 processor, max 2.0GHz 14nm FinFET, high performance, and power efficiency Adreno 506 graphics 650MHz
|
Memory & Storage: दूसरा जो सबसे महत्वपूर्ण feature हम check करते है वो है Phone RAM & Storage. दोनों ही फ़ोन में Same 4GB RAM और 64GB Internal storage दिया गया है. लेकिन mi a1 में नार्मल RAM और storage दिया गया है. जबकि Redmi note 5 Pro में LPDDR4X RAM और eMMC 5.0 flash storage दिया गया है. जो की mi a1 से fast और reliable है.
Camera: अगर camera की बात करे तो mi a1 में 12 + 12MP का back camera है और note pro 5 में 12+5MP का back camera है . लेकिन Redmi note 5 pro का camera adjustment iPhone X जैसा है और mi a1 का camera adjustment iphone 7 plus जैसा है. front में xiaomi redmi note 5 pro में 20MP camera दिया है और साथ LED flash भी है जबकि mi a1 में केवल 5MP का camera दिया गया है.
Redmi Note 5 Pro | Xiaomi M1 A1 |
1- Dual camera
12MP primary sensor
2- 20MP front camera 20MP sensor
|
1- Dual Camera
Wide-angle lens 12MP 1.25μm f/2.2 26mm equivalent focal length 5-piece lens Two-tone flash Telephoto lens 12MP 1.0 μm, f/2.6 50mm equivalent focal length 5-piece lens 2x Optical Zoom PDAF phase focus Low-light photography enhancements HDR adjustment Panorama mode Continuous shooting mode Facial recognition function
2- Front Camera 5MP 1.12μm, f/2 Beautify with 36 smart beauty profiles Selfie timer Facial recognition
|
दोनों ही phone के back camera में Portrait mode है लेकिन mi a1 के front camera से Portrait mode selfie नहीं ले सकते है. जबकि note 5 pro के rear और front दोनों से portrait mode photo capture कर सकते है. मेरे हिसाब से camera के मामले में भी redmi note 5 ज्यादा बेहतर है.
Display: Redmi note 5 pro में 5.99″ Full HD 18:9 aspect ratio वाला Display दिया गया है. जबकि mi a1 में 5.5″ Full HD normal Display दिया गया है. Note 5 pro का Screen design Google Pixel 2 जैसा है जो की देखने में और use करने में बहुत Smooth और बेहतर है और mi a1 के स्क्रीन से बहुत बेहतर है.
Battery: अभी तक हम Xiaomi के एक feature से बहुत परेशान रहते थे की यह बड़े smartphone के सबथ powerful battery कोई नहीं देता है. Mi a1 के साथ 3080 battery मिलता है, लेकिन इस बार Xiaomi ने अपने customers का सुन लिया है और Redmi note 5 pro को 4000mAh battery के साथ लांच किया है. Mi A1 Vs Redmi Note 5 Pro battery comparison किया जाये तो फिर से एक बार pro ज्यादा powerful है.
ये top 5 smartphone features ऐसे है जिन्हें हम कोई भी phone buy करते समय देखते है. इसके साथ अगर Mi A1 Vs Redmi Note 5 Pro Full Comparison की बात करे तो,
- Redmi note 5 pro MIUI 9 ROM और Android Nougat 7.0.2 OS के साथ लांच हुआ है. जबकि mi a1 android stock rom androi one के साथ लांच हुआ है.
- Mi a1 में USB C-type charging पोर्ट मिलता है जबकि Pro में नोर्नल USB पोर्ट मिलता है.
- Redmi note 5 pro में WIFI के साथ 5G का Support मिलता है जबकि mi a1 में केवल 4G का support मिलता है.
Xiaomi Mi A1 vs Redmi Note 5 Pro Comparison Video:
कौन सा phone ज्यादा बेहतर है?
Xiaomi Mi A1 Vs Redmi Note 5 Pro Full Comparison देखने के बाद हम सभी को तो ये समझ में आ गया होगा की कौन सा phone ज्यादा बेहतर है. मेरे हिसाब से केवल दोनों phone का price सामने है, बाकि के सभी Specification और features एक दुसरे से काफी अलग है.
Mi a1 में दो features ऐसे है जो की note 5 pro से बेहतर है,
- इसका दोनों Back Camera 12+12MP का है, जो बेहतर तरीके से Portrait Mode में Image Capture करने के काम में आता है और यह एक साथ, एक ही frame में एक से ज्यादा लोगो को Focus करके portrait पिक्चर ले सकता है.
- इस phone में android one google official stock ROM मिलता है. ऐसे में Google Android के Future में जो भी OS या Security update आयेगा सबसे पहले इस phone में मिल जायेगा.
इन दोनों Feature को छोड़कर कोई भी ऐसा feature नहीं है mi a1 के पास जो की Redmi note 5 pro से बेहतर हो, चाहे RAM, Design, Display कुछ भी हो. Redmi note 5 Pro सब में mi a1 से कही ज्यादा बेहतर है. मेरे हिसाब से अगर आप 2018 में कोई New budget android phone buy करना चाहते है तो आपके लिए Redmi note 5 pro एक बेहतर phone हो सकता है. अगर Xiaomi Mi A1 Vs Redmi Note 5 Pro Full Comparison के बारे में आपके पास कोई विचार है तो कमेंट में जरुर लिखे.