नमस्कार दोस्तों , आज मै आपको एक ऐसे Payment Method के बारे में बताने वाला हु | जिसके हेल्प से आप बिना इन्टरनेट & बिना किसी Smartphone के Money Send कर सकते है |As Well as बस आप जिस तरह अपने phone में Balance Check करते है | उस तरह से USSD code डायल करके Money Transfer कर सकते है | जब से 500 और 1000 का नोट बंद हुआ है तब से सभी लोग Money Transfer , Cash Payment को लेकर परेशान है | लेकिन शहर वालों को थोडा कम प्रॉब्लम है |
क्योकि शहर में आपको हर चीज़ जैसे की , Bank, ATM, Internet, Cashless Payment System बहुत आसानी से मिल जाता है लेकिन गाँव में ये सारी चीज़े आपको बहुत कम देखने को मिलेगा | ऐसे में 500 और 1000 का नोट बंद होने से सबसे ज्यादा गाँव वाले ही परेशान है | क्योकि Cashless Transaction के लिए कोई Cashless Payment System (High Speed Internet, Smartphone के बारे में प्रॉपर नॉलेज, e-Payment app के बारे में जानकारी ) नहीं है | तो ऐसे में अगर गाँव का कोई व्यक्ति हो जिसे Immediate Money Transfer करना हो | तो वो क्या करेगा |
इसलिए Indian Government ने सभी सिम कंपनियों से एक ऐसा USSD Code बनावे | जिससे आप अपने मोबाइल से बिना इन्टरनेट के Immediate Money Send कर सकते है |
नोट :- Indian Government ने कहा है | अगर आप Cashless Payment का use करेंगे तो आपको सारे सामान Discount Rate पर मिलेंगे | जैसे Petrol, Insurance Policy, Life Insurance, | ऐसे और 11 चीज़े है जिसमे आपको e-Payment या Digital Payment करने पर डिस्काउंट मिलेगा |
USSD से बिना इन्टरनेट के पैसे कैसे भेजे ( How to Transfer Money Form USSD Without Internet ):
अगर आपके पास paytm account, Smartphone नहीं है और ना ही कोई Net Banking, Internet Service है | तो आपके लिए USSD Money Transfer Service सबसे बेस्ट है | क्योकि USSD service का use करने के लिए बस आपके पास कुछ service होना चाहिए |
USSD से Money Transfer करने के लिए जरुरी Requirements:
दोस्तों USSD Service का use करने से पहले आपको कुछ जरुरी चीजों के बारे में बहुत जरुरी है | क्योकि आप इन्ही सब के हेल्प से USSD Money Transfer Service को पूरा कर सकते है |
- आपके पास Mobile Banking की सुविधा होनी चाहिए |यानि आपका मोबाइल नंबर आपके Bank Account से Connect होना चाहिए |
- आपके पास Bank Account का MMID या MPIN होना चाहिए | “Bank Account का MMID & MPIN कैसे पाए” | इस link से आपको सभी Bank MMID और MPIN Generate कर सकते है |
अगर आपके पास ये दोनों service है तो आप नीचे दिए गए स्टेप को follow करके USSD से Money Transfer कर सकते है |
- Unified Payment Interface (UPI) Se Cashless Transaction Kaise Kare
Step #1: सबसे पहले आप अपने Phone में ” *99# “ नंबर डायल करे | लेकिन नंबर डायल करते समय ये ध्यान रखे की ” आप उसी मोबाइल नंबर से इस USSD code को डायल करे जो आपके account से कनेक्ट हो “
Step #2: अब आप जैसे ही इस नंबर को डायल करेंगे | एक reply Message आयेगा और उसमे आपसे “Bank Account के short code के बारे में पूछेगा | अब आपको 10 सेकंड के अंदर अपने Bank का short code एंटर करके send करना होगा | ( For Example- अगर आपका Account State Bank Of India में है तो उसका short code होगा “SBI” | इसी तरह बाकि सभी Bank का भी Short Code होता है )
Step #3: जैसे ही Bank का short code send करेंगे | फिर से आपको एक reply आयेगा | जिसमे आपको 5 option मिलेंगे ..
- Account Balance
- Mini Statement
- Send Money Using MMID
- Send Money Using IFSC
- Change PIN
अब आप Send Money Using MMID “3” सेलेक्ट कीजिये | और 3 लिख कर send कर दीजिये |अगर आप IFSC का use करके Money Transfer करना चाहते है | तो आप “4” लिख कर send करे|
Step #4: जैसे ही आप 3 या 4 में कोई भी option send करेंगे आपके सामने | फिर से एक reply SMS आयेगा | और उसमे आपसे
Transfer Fund” के बारे में पूछेगा | और इसके साथ आपको तीन option मिलेंगे |
- MMID & Mobile Number
- IFSC code and Beneficiary Account Number
- Adhar Card
अगर अपने Step #3 से “Send Money Using MMID (3)” लिख कर send किया है | तो आप “1” लिख कर send कर दे | या अगर अपने Step#3 से “Send Money Using IFSC (4)” लिख कर send किया है | तो आप “2” लिख कर send करे |
Step #5: अब आपको फिर reply आयेगा और आपसे Beneficiary Detail के बारे में पूछेगा | अब यहाँ आपको उस व्यक्ति का “Account” “IFSC Code” और “Amount” लिख कर send कर दे |
नोट:- Money Send करने से पहले Beneficiary Detail को एक बार Confirm कर ले| की सभी Detail सही है या नहीं
Step #6: अब आपके सामने एक reply sms आयेगा | जिसमे आपसे MPIN के बारे में पुछा जायेगा और आपके Account Number के Last के 4 Digit के बारे में पूछेगा | आप अपना MPIN और Account Number के Last 4 डिजिट इंटर कर दे | और Send कर दे
नोट: अगर आप Step#3 और Step#4 से MMID वाले option सेलेक्ट किया है | तो आपको अपना MMID एंटर करना होगा |
Step #7: अब आपको एक Confirmation sms मिलेगा | जिसमे आपको “Success Response” मिलेगा तो आप समझ ले आपका Transaction Complete हो गया है |
Conclusion:
दोस्तों USSD Money transfer एक बहुत ही आसान तरीका है बिना इन्टरनेट के पैसे भेजने के लिए | आप जिस तरह अपने phone से Recharge या Tariff Activate करते है | बिलकुल उसी के जैसा ही है | अगर आपको थोडा प्रॉब्लम होगा तो वो है MPIN या MMID Generate करने में | लेकिन ये भी कोई बड़ा प्रॉब्लम नहीं है | आपको बस एक sms send करना होगा और आपका MPIN या MMID आपको मिल जायेगा |
नोट: USSD Money Transfer Service का use आप तभी कर सकते है | जब आपका मोबाइल नंबर Bank Account के साथ Register हो या आपके पास Net Banking की सुविधा हो |
उम्मीद है ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा और आपके लिए हेल्पफुल रहा होगा अगर इस पोस्ट में आपको कोई प्रॉब्लम हो या इस पोस्ट के बारे में आपके पास कोई विचार या सुझाव हो | तो आप हमें कमेंट जरुर करे |
TechYukti ब्लॉग पर आने के लिए आपका धन्यवाद्