Bank UPI PIN के बिना किसी भी Online Payment App जैसे की PhonePe, Google Pay या BHIM से online Transaction नहीं किया जा सकता है Secure तरीके से ऐसे में अगर अपने UPI PIN set किया है और आप इसे भूल जाते है या फिर Reset करना चाहते है. तो आप सही जगह है हम यहाँ पर बात करने वाले है की UPI PIN Change कैसे करे? या reset, Update कैसे कर सकते है? लेकिन उससे पहले जानते है की UPI Pin क्या होता है
UPI PIN क्या है?
UPI Pin 4-6 अंक का एक Secret Pin होता है जिसका इस्तेमाल UPI Apps से की जाने वाली सभी Online Transaction को सफलतापूर्वक करने के लिए उपयोग किया जाता है| बिना UPI Pin के आप किसी भी UPI Apps से ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सकते है|
जब भी आप किसी भी UPI Apps जैसे – Google Pay, PhonePe, Paytm तथा Bhim UPI जैसी Apps में आप पहेली बार अपने Bank Accounts को जोड़ते है तब आपको अपना 4-6 अंक का UPI PIN सेट करना होता है| UPI PIN से ही आप किसी को भी ऑनलाइन भुगतान करते है|
UPI PIN full form
UPI क्या है? इसके बारे में हमने पहले भी बात किया है| UPI का पूरा नाम हैं Unified Payment Interface और PIN का पूरा नाम Personal Identification Number होता है|
आज कल Unified Payment Interface की वजह से Online Payment में एक नयी क्रांति आया है और कोई भी User बिना अपने Bank Credentials Share किये आसानी से किसी को भी Online Payment Send या Receive कर सकता है|
Top UPI Apps In India:
आज कल तो लगभग सभी बैंक UPI की सुविधा देता है| और साथ ही साथ आज के समय में सभी बैंक अपना Online Banking Application लांच किये है| आप इन UPI Apps का इस्तेमाल करके सिर्फ एक क्लिक में अपने बैंक खाते से किसी को भी Online Payments कर सकते है|
UPI Apps आने के बाद आज के समय में Online Payment बहूत ही आसान हो गया है| आप UPI Apps की मदद से किसी भी Offline Store से सामान खरीद सकते है और उसका पेमेंट आप अपने UPI Apps के जरिये कर सकते है|
वैसे तो आज के समय में कई UPI Apps मौजूद है जिसका इस्तेमाल कर आप उनकी सुविधाओ का उपयोग कर सकते है| आईये जानते है कौन कौन से UPI Apps मौजूद है जो लगभग सभी लोगो के फ़ोन में यह एप्प Installed होंगे और लगभग इन सभी UPI Apps में सभी बैंक Support करते है|
इन Apps से आप सभी Bank Account के UPI PIN Setup कर सकते है या UPI Address बना सकते है और Online Payment कर सकते है| आज के इस पोस्ट में मैं इन्ही सभी UPI Apps के UPI PIN Change और Reset करने के बारे में बताने वाला हूँ.
UPI PIN Change/Reset क्यों करे?
जब भी आप कोई UPI Apps का इस्तेमाल करते है और आप अपने UPI Pin जो भूल जाते है| ऐसे बहुत से कारण हैं जिसकी वजह से हमें PIN Reset या Change करने की जरुरत पड़ सकता है जिसमे से कुछ मुख्य कारण हैं|
- हमारे साथ सबसे Common Problem यह होता है की हम अपने Bank का UPI पिन सेट करके भूल जाते है और बिना सही पिन के हम कोई भी Online Transaction नहीं कर सकते है और ऐसे में हमें पिन बदलना पड़ता है|
- दूसरी सबसे बड़ी Problem अगर आपका UPI Pin किसी दुसरे व्यक्ति को पता चल जाता है तो ऐसे Condition में Security के हिसाब से आपको अपने UPI पिन को बदलना जरुरी होता है| इससे आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है और कोई भी आपके बैंक अकाउंट से पैसे भेज सकता है|
How to Reset/Change UPI PIN? In Hindi
UPI PIN कैसे Reset या Change किया जाता है बहुत से Customers को इसके बारे में जानकारी नहीं होता है और इसकी वजह से आप कोई भी Online Payment नहीं कर पाते है| अगर आप Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM UPI जैसे एप्प का इस्तेमाल करते है और इनमे से किसी का पिन Change या Reset करना चाहते है तो आप यहाँ अलग-अलग Method का इस्तेमाल करके Update कर सकते है|
1. Google Pay UPI PIN Reset/Change:
Google Pay भारत के सबसे Popular और Secure UPIs में से एक हैं और इसे बहुत से लोग इस्तेमाल Online Payment करने के लिए करते है| अगर आप Google Pay Account का पिन Change या Reset करना चाहते है तो इसके ये दो तरीके हैं|
Reset PIN:
- सबसे पहले अपने Google Pay App को ओपन करे|
- उसके बाद Profile Photo पर क्लिक करे|
- फिर आपको Set Up Payment Method के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- उसके बाद जिस भी Bank का UPI Pin Reset करना चाहते है उस बैंक अकाउंट पर क्लिक करना है|
- उसके बाद आपको Forget UPI PIN के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- उसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट के ATM Debit Card के Last 6 Digit और Expiry Date दर्ज करना होगा .
- उसके बाद अब आपको नया UPI PIN डालना है और Proceed पर क्लिक करना है|
- फिर आपके Register Mobile Number पर एक OTP आएगा|
- OTP दर्ज करने के बाद आपको अपना नया UPI Pin डाले और आपका UPI PIN Reset हो जायेगा|
Change PIN:
Change UPI Pin का इस्तेमाल करके आप तब अपना UPI Pin Change कर सकते है जब आपको अपना पिछला UPI Pin याद होगा| आइये जानते है Change UPI Pin का इस्तेमाल करके आप कैसे अपना UPI PIN Change कर पायेंगे|
- सबसे पहले अपने Google Pay App को ओपन करे|
- उसके बाद Profile Photo पर क्लिक करे|
- फिर Set Up Payment Method के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- उसके बाद जिस भी Bank का UPI Pin Reset करना चाहते है उस बैंक अकाउंट पर क्लिक करना है|
- उसके बाद ऊपर Right Side Corner पर 3 dot वाले Line पर क्लिक करके Change UPI PIN पर क्लीक करे|
- उसके बाद आपको अपना 4-6 अंक का पुराना UPI PIN डालना है|
- और फिर आपको अपना नया UPI PIN डालना है और Proceed के बटन पर क्लिक करना हैं|
- जैसे ही आप Submit के बटन पर क्लिक करेंगे आपका UPI Pin Change हो जायेगा|
2. Reset PhonePe UPI Pin:
PhonePe भी Google Pay की ही तरह है और लगभग इसी तरीके से हम PhonePe Apps पर मौजूद अपने Bank Account का UPI Pin Reset कर सकते है|
- सबसे पहले अपने PhonePe App को ओपन करे|
- उसके बाद Profile Photo पर क्लिक करे|
- उसके बाद आपके सामने आपके सभी बैंक दिखेंगे|
- उसके बाद जिस भी Bank का UPI Pin Reset करना चाहते है उस बैंक अकाउंट पर क्लिक करना है|
- उसके बाद आपको UPI PIN Reset और Change के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- उसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देगा एक Aadhaar Number Linked With Bank और दूसरा Debit/ATM Card का ऑप्शन देखेगा|
- आप अगर Aadhaar Number Linked With Bank पर क्लिक करेंगे तो आपको अपना आधार कार्ड Verify करके अपना UPI Pin Reset कर सकते है|
- अगर आप आपने Debit/ATM Card के ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपको अपने बैंक अकाउंट के ATM Debit Card के Last 6 Digit और Expiry Date दर्ज करना होगा .
- उसके बाद अब आपको नया UPI PIN डालना है और Proceed पर क्लिक करना है|
- फिर आपके Register Mobile Number पर एक OTP आएगा|
- OTP दर्ज करने के बाद आपको अपना नया UPI Pin डाले और आपका UPI PIN Reset हो जायेगा|
3. Reset Paytm UPI PIN
अगर आप Paytm Apps का उसे करते है तो और आप अपने बैंक अकाउंट का UPI Pin भूल गए या Change करना चाहते है तो निचे दिए गए Steps को Follow करके अपना UPI Pin Reset कर सकते है|
- सबसे पहले आपको अपना Paytm App को ओपन करना है|
- उसके बाद Profile Photo पर क्लिक करे|
- उसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना है और UPI & Payment Settings पर क्लिक करना है|
- उसके बाद आपके सामने आपका बैंक अकाउंट दिख जायेगा|
- जिस भी बैंक अकाउंट का आप UPI PIN Change करना चाहते है उस Bank के निचे आपको Change PIN का ऑप्शन दिखेगा आपको उसपे क्लिक करना है|
- उसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट के ATM Debit Card के Last 6 Digit और Expiry Date दर्ज करना होगा .
- उसके बाद अब आपको नया UPI PIN डालना है और Proceed पर क्लिक करना है|
- फिर आपके Register Mobile Number पर एक OTP आएगा|
- OTP दर्ज करने के बाद आपको अपना नया UPI Pin डाले और आपका UPI PIN Reset हो जायेगा|
अगर आपको अपने Paytm App से जुड़े बैंक अकाउंट का UPI याद है और आपको अपना UPI PIN Change करना है तो आप निचे दिए गए इस तरीके को अपना सकते है|
- सबसे पहले आपको अपना Paytm App को ओपन करना है|
- उसके बाद Profile Photo पर क्लिक करे|
- उसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना है और UPI & Payment Settings पर क्लिक करना है|
- उसके बाद आपके सामने आपका बैंक अकाउंट दिख जायेगा|
- जिस भी बैंक अकाउंट का आप UPI PIN Change करना चाहते है उस Bank के निचे आपको Change PIN का ऑप्शन दिखेगा आपको उसपे क्लिक करना है|
- उसके बाद सबसे निचे के तरफ I Remember My Old UPI PIN पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप अपना 4 या 6 अंकों के पुराना OLD UPI PIN को डालना होगा।
- इसके बाद Enter New UPI पर 4 या 6 अंकों के नया UPI PIN डालना होगा और इसके बाद Confirm करने के लिए उस UPI PIN को दोबारा डाले और Ok पर क्लिक करे।
- उसके बाद आपका नया UPI Pin Change हो जायेगा||
ठीक इसी तरह का Process BHIM UPI के लिए भी है तो मुझे नहीं लगता की उसके बारे में आपको बताने की जरुरत होगी आप खुद से इसी Steps को देखकर अपना UPI Pin Reset कर सकते है|
दोस्तों, UPI PIN change या reset कैसे करे? इसके बारे में तो आपको पता चल गया होगा लेकिन इसके कुछ security limitation भी है अगर आप 3 से 4 बार गलत UPI PIN का प्रयोग करते है 24 hour के लिए आप इन्हें update नहीं कर सकते है इसलिए आप ध्यान से करे और ऐसे पिन सेट करे जो की आपको हमेशा याद रहे. अगर आपका कोई सवाल है तो आप comment में जरुर लिखे.